Popular Posts

बाइक से हल्का टच होने पर चालक की गर्भवती को बीच सड़क पर गोली मारी; विधायक की गाड़ी टच हुई तो ट्रक चालक को बंधक बनाकर पीटा

बाइक से हल्का टच होने पर चालक की गर्भवती को बीच सड़क पर गोली मारी; विधायक की गाड़ी टच हुई तो ट्रक चालक को बंधक बनाकर पीटा

पहली घटना:बाइक की टक्कर के मामूली विवाद में महिला के सिर में गोली मार हत्या कर दी। महिला का पति और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना गुरुवार को दिन के 3 बजे गोपालपुर के चैनपुर गांव के पास हुई। परसा के झाईंचक निवासी शंभू रजक की सिपारा स्थित भोला कॉम्प्लेक्स में लाॅन्ड्री की दुकान है। वह पत्नी 32 वर्षीय रूबी देवी, बेटी पिहू और परी के साथ ससुराल लोहानीपुर से घर लौट रहा था। ब्रह्मपुर के पास बाइक सवार दो बदमाश तेज रफ्तार से आ रहे थे।

शंभू की बाइक बदमाशों की बाइक से टकरा गई। इसके बाद चार किमी तक पीछा कर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने शंभू पर गोली चला दी। गोली रूबी के सिर में लगी। रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश रूबी का पर्स लेकर भी फरार हो गए। रूबी सोमवार को अपने मायके प्रेग्नेंसी चेकअप के लिए गई थी।
दूसरी घटना:झारखंड के ट्रक ड्राइवर और खलासी को विधायक के सरकारी आवास पर बंधक बनाकर पीटा गया। आरोप खगड़िया के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पन्नालाल पटेल पर है। ड्राइवर लल्लू और खलासी सुनील कुमार ने कोतवाली थाने में विधायक के लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।आरोप लगाया है कि बुधवार की देर रात मामूली टक्कर के बाद चिरैयाटांड़ पुल के पास से विधायक के लोगों ने ट्रक समेत उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद सरकारी आवास पर लाकर उनके साथ मारपीट की गई।

सुबह बात फैली तो पुलिस पहुंची और दोनों को विधायक आवास से छुड़ाकर थाने लाई। इधर विधायक ने कहा कि ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित मेरे आवास पर रखा गया था। चूंकि मेरी गाड़ी डैमेज हो गई थी इस कारण दोनों को लाया गया था। उनके साथ मारपीट नहीं हुई है। हम भी पुलिस से शिकायत करेंगे। थानेदार राम शंकर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटनास्थल पर पति चीखता रहा पति, मदद को कोई आगे नहीं आया।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-drivers-pregnant-was-shot-on-the-middle-road-with-a-slight-touch-from-the-bike-when-the-mlas-car-touched-the-truck-driver-was-held-hostage-and-beaten-127497354.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/10/104_1594336635.jpg

0 Response to "बाइक से हल्का टच होने पर चालक की गर्भवती को बीच सड़क पर गोली मारी; विधायक की गाड़ी टच हुई तो ट्रक चालक को बंधक बनाकर पीटा"

Post a Comment