Popular Posts

घर में घुसकर मारपीट कर ले गए एक लाख व जेवर

घर में घुसकर मारपीट कर ले गए एक लाख व जेवर

बीती रात बाउंड्री फांदकर एक घर में बेखौफ रहे चोर घुसे और घर के कमरे में सोए मां- बेटे को मारपीट कर करीब एक लाख कैश व कुछ जेवर लेकर चंपत हो गए। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव की रविवार रात करीब 12 बजे की बताई गई है।
घटना के बाद सोमवार सुबह पीड़ित गृहस्वामी मां-बेटे सदर थाना भभुआ पहुंचे। सदर थाना पहुंचे पीड़ितों में शामिल विमला देवी और उसके पुत्र दिनेश साह ने कहा है कि रविवार रात करीब 12 बजे के आसपास उसके घर में चोर घुसे।उस वक्त घर के कमरे में मां-बेटे सो रहे थे। कुछ आवाज हुई तो वे जगे। इतने में चोर लाठी से विमला देवी पर हमला किया और पुत्र दिनेश साह को घेर लिया। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 1 लाख नकद,कान की बाली और पायल ले गए। इस बाबत सदर थाना इंस्पेक्टर रामानंद मंडल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि घटना से संबंधित आवेदन नही मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/one-lakh-and-jewels-were-attacked-after-entering-the-house-127486309.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/

0 Response to "घर में घुसकर मारपीट कर ले गए एक लाख व जेवर"

Post a Comment