नर्साें ने खुद बनाया काढ़ा, कोरोना मरीज को किया ठीक
मेडिकल काॅलेज अस्पताल में लगातार काेराेना से हाेनेवाली माैताें के बीच शुक्रवार काे एक सुखद खबर भी आयी। पहली बार किसी एमडीआर टीबी से ग्रसित काेराेना मरीज किशाेरी
का इलाज हुआ और वह स्वस्थ्य भी हुई। नाथनगर की किशाेरी काे पहले से टीबी था, लेकिन उसकी काेराेना जांच भी पाॅजिटिव आयी। लेकिन उसका इलाज डाॅक्टराें ने काेराेना वार्ड में न कर एमडीआर वार्ड में ही शुरू किया। वहां की नर्साें ने भी जज्बा दिखाया। वार्ड की नर्सें उसके लिए अपने घर से तुलसी का काढ़ा और गर्म पानी लाती थी। इस मरीज का विशेष ख्याल रखती थी। यहां की नर्साें के लिए भी यह नया अनुभव था, इसलिए पीपीई किट पहनकर उसके पास इलाज करने जाती रही। शुक्रवार काे जब उसे छुट्टी दी गयी ताे नर्साें ने उसे तुलसी का पाैधा गिफ्ट में दिया।
ऑक्सीजन तक का किया इंतजाम
नाै जुलाई काे किशाेरी मायागंज अस्पताल पहुंची ताे वहां एमडीअार वार्ड में डाॅक्टराें ने इलाज शुरू किया। आशंका पर काेराेना जांच करायी गयी ताे 13 जुलाई काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आयी। इसके बाद उसके इलाज की चुनाैती सामने थी, क्याेंकि काेराेना के साथ एमडीआर हाेने से काेविड वार्ड में भर्ती नहीं हाे सकती थी और एमडीआर में काेविड का इलाज मुश्किल था। इसके बाद तय हुआ कि एमडीआर वार्ड में ही उसका इलाज किया जाए। इलाज के दाैरान ऑक्सीजन प्वाइंट समेत हर जीवनरक्षक उपकरण काे तैयार रखा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज काे दिया जा सके। 14 दिन तक लगातार काेराेना के साथ एमडीआर की भी दवा दी गयी। इसके बाद 31 जुलाई काे उसे छुट्टी दी गयी।
वाॅरियराें ने कहा, मिला है काफी सुकून
उसे छुट्टी देने के दाैरान काेराेना वाॅरियराें ने कहा कि एमडीआर के मरीज काे काेराेना से मुक्ति दिलाने से सुकून अनुभव हाे रहा है। अब दाे वर्ष तक दवा लेने से टीबी भी ठीक हाे जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/nurses-made-the-decoction-themselves-corona-patient-was-cured-127572798.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/4_1596234541.jpg
0 Response to "नर्साें ने खुद बनाया काढ़ा, कोरोना मरीज को किया ठीक"
Post a Comment