Popular Posts

कोरोना से निजात पाने को महिलाएं कर रहीं पूजा

कोरोना से निजात पाने को महिलाएं कर रहीं पूजा

प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में अब कोरोना वायरस की लोग देवी मानकर पूजा करने लगे हैं। लगातार जागरूकता अभियान के बाद भी लोगों में अंधविश्वास की भावना घर कर गई है। इसी कड़ी में मंजर प्रखंड के टेंगराहा सिकियाहा पंचायत की महिलाओं द्वारा सुरसर नदी के किनारे कोरोना माई की पूजा की गई। नदी के किनारे जाकर कोरोना माई की पूजा प्रखंड के अन्य पंचायतों के लोगों द्वारा भी किए जाने की बात सामने आ रही है। सुरसर नदी के किनारे टेंगराहा सिकियाहा पंचायत की दर्जनों महिलाएं धूप-दीप, अगरबत्ती, मिठाई, फूल के साथ पहुंचकर पूजा कर रही हैं। विज्ञान के इस युग में भी इस तरह की अफवाह का फैलना और लोगों का अंधविश्वास की चपेट में आना हास्यास्पद होने के साथ ही कोरोना जैसी महामारी को पांव पसारने का रास्ता देने जैसी बात लगती है। पूजा के दौरान महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टेंगराहा सिकियाहा में नदी के किनारे पूजा करतीं महिलाएं।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kumarkhand/news/women-are-worshiping-to-get-rid-of-corona-127469963.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/app050759image-36084_1593705588.jpg

0 Response to "कोरोना से निजात पाने को महिलाएं कर रहीं पूजा"

Post a Comment