भदौल में पीट-पीटकर युवक की हत्या
03 July, 2020
Comment
भर्राही ओपी क्षेत्र के भदौल वार्ड-पांच में शुक्रवार की शाम को मामूली विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कुछ लोग भी घायल हुए हैं। मृतक की पहचान गांव के सत्यनारायण यादव के रूप में की गई। परिजनों का आरोप था कि भर्राही पुलिस को शाम चार बजे ही सूचना दी गई, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। उन लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भी नहीं ले जाने दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वरीय पदाधिकारी आएं, उसके बाद पोस्टमार्टम होगा। मृतक के परिजन मुकेश कुमार ने बताया कि उनके घर के पास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी को ले कुछ बात हो गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने भाड़े पर बुलाए गए अपराधियों की मदद से उन लोगों की पिटाई करने लगे। इसमें सत्यनारायण यादव की मौत हो गई। भर्राही ओपी की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/youth-beaten-to-death-in-bhadaul-127473646.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/03/
0 Response to "भदौल में पीट-पीटकर युवक की हत्या"
Post a Comment