Popular Posts

गैंगवार की आशंका, टेक्निकल सर्विलांस से अपराधियों पर निगाह रख रही है पुलिस

गैंगवार की आशंका, टेक्निकल सर्विलांस से अपराधियों पर निगाह रख रही है पुलिस

बदला है शुभम साकेत दीपक यादव, बागबाड़ी के गार्ड की हत्या की वजह
शहर गैंगवार की आग में जलने को तैयार है। शहर के चार गैंग बदले की कार्रवाई में एक-दूसरे से खूनी संघर्ष करने को तैयार है। गैंग से जुड़े लोगों की हत्या की सुपारी दी जा रही है। यही नहीं, उनकी हत्याएं तक कराई जा रही हैं। शुभम साकेत, दीपक यादव, बागबाड़ी के गार्ड की हत्या इसी का परिणाम है। गत दिनों तिलकामांझी में हथियार के साथ दो सुपारी किलर की गिरफ्तारी, इंडोर स्टेडियम के पास गोलीबारी भी गैंगवार से जुड़ा हुआहै। जगतपुर बगीचे में कारबाइन की डिलीवरी को आ रहे तस्करी की गिरफ्तारी भी गैंगवार की तैयारी का ही हिस्सा है।

बरहपुरा, इशाकचक, तिलकामांझी, बरारी, मौलानाचक, मोगलपुरा, हुसैनाबाद, बागबाड़ी समेत अन्य इलाकों में सक्रिय गिरोहों में टकराव की प्रबल संभावना है। पुलिस भी इस बात को महसूस कर रही है और दागियों पर टेक्निकल सर्विलांस शुरू कर दिया है। ताकि होने वाले गैंगवार को रोक सके।

जानें कहां किस गिरोह में गैंगवार की है आशंका, पुलिस भी इसे कर रही महसूस
दक्षिणी क्षेत्र : दक्षिणी इलाके में रहमत कुरैशी और मो. छोटू के बीच तनातनी चल रही है। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो चुकी है। मामला थाना तक भी पहुंच चुका है। गिरफ्तारी के भय से दोनों पक्ष अब समझौते की फिराक में है। पहले दोनों एक साथ मिलकर काम करते थे। लेकिन किसी बात को लेकर मतमिन्नता हुई तो एक-दूसरे के जान के दुश्मन बने गए। इसके अलावा टिंकू मियां और उसके भाई भी अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कई वर्षों से ताक में है। गत दिनों मोगलपुरा में हथियार और गोली के साथ पकड़े गए चार बदमाशों की गैंगवार की ही तैयारी थी।

बरहपुरा : बरहपुरा में बन्नी खान और सन्नी खटाल के बीच तनातनी है। दोनों गैंग एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं। होली के दिन शुभम साकेत हुई हत्या गैंगवार का ही नतीजा था। इसका बदला लेने के लिए सन्नी और पलटू यादव ने शुभम की हत्या के आरोपी के भाई सोनू सिंह उर्फ कटिमना की हत्या की सुपारी दे चुके हैं। सन्नी के गैंग में राहुल सिंह, अशोक मंडल, उर्दू बाजार का मोनू मिश्रा, पलटू यादव आदि हैं। जबकि बन्नी, सोनू सिंह उर्फ कटिमना का साथ दे रहा है। 5 जून को इंडोर स्टेडियम के बाहर कार सवार कटिमना और उसके दोस्तों गोलीबारी गैंगवार का ही परिणाम था।
मायागंज : मायागंज निवासी दीपक यादव की सबौर में हत्या के बाद गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। दीपक की हत्या में जेल से निकले आरोपी रमण यादव पर गोलीबारी हो चुकी है। रमण को बचाने में उसके चाचा राजेश यादव भी जख्मी हो गए थे। मायागंज मोहल्ले के घुटरा और बबुआ मियां से रमण की अदावत चल रही है। दोनों दीपक के दोस्त थे और बदला लेने की फिराक में है। घुटरा और बबुआ मियां मायागंज निवासी लक्की की हत्या में शामिल थे। 13 दिसंबर 2018 को हथियानाला में लक्की की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/police-is-monitoring-criminals-with-the-fear-of-gang-war-technical-surveillance-127468958.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/

0 Response to "गैंगवार की आशंका, टेक्निकल सर्विलांस से अपराधियों पर निगाह रख रही है पुलिस"

Post a Comment