आइसोलेशन के इंतजाम को देखेंगे सभी शिक्षक
जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के आदेश पर कोविड 19 से बचाव के लिए जिला स्तर पर कोषांग गठित किया गया है। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा आइसोलेशन कोषांग का नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी को नामित किया गया है। आइसोलेशन कोषांग में कार्य करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 10 शिक्षकों को प्रतियिुक्त किया गया है।
प्रतिनियुक्त शिक्षक आइसोलेशन सेंटर पर संलग्न व्यक्तियों से भोजन,नाश्ता,साफ सफाई,पैरा मेडिकल स्टाफ एवं डाक्टरर्स की उपस्थिति,जनरेटर कर्मी,पानी आदि की समुचित व्यवस्था के संबंध में बात करेंगे और प्रतिदन अपनी रिपोर्ट डीईओ को देंगे।
10 शिक्षकों को किया गया प्रतिनियुक्त शिक्षक
प्रतिनियुक्त शिक्षकों को दो ग्रुप में रखा गया है। पहले ग्रुप वाले को सोमवार,बुधवार एवं शुक्रवार को ड्यूटी करना है तथा दूसरे ग्रुप को मंगलवार,गुरूवार एवं शनिवार को कार्यस्थल डीईओ कार्यालय में उपस्थित रहना है। ग्रुप क में इंटर विद्यालय कौआकोल के जर्नादन प्रसाद,इंटर विद्यालय सौर दरियापुर के प्रवीण रंजन,प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर नरहट के मनीष कुमार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघौली नवादा क विनय पटेल तथा वारिसलीगंज के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय शिवगंज के शिक्षक रजनीश कांत शर्मा को रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/all-teachers-will-see-the-arrangement-of-isolation-127490268.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/
0 Response to "आइसोलेशन के इंतजाम को देखेंगे सभी शिक्षक"
Post a Comment