Popular Posts

70% अंक वालों का हो सकेगा पटना के टॉप कॉलेजों में साइंस में दाखिला

70% अंक वालों का हो सकेगा पटना के टॉप कॉलेजों में साइंस में दाखिला

राज्य के इंटर स्कूल और कॉलेजों में इंटर में दाखिला आसान नहीं है। इंटर में पटना के टॉप कॉलेजों की बात करें तो पिछले साल सेलेक्शन के तीनों लिस्ट को मिलाकर साइंस में सामान्य विद्यार्थियों के लिए दाखिला काफी टफ है। पटना के प्रमुख कॉलेजों में 70 प्रतिशत अंकों से लेकर 87.2 प्रतिशत अंकों तक पिछले साल दाखिला हुआ था। इस बार भी साइंस में यही कटऑफ रहने की उम्मीद है। वहीं आर्ट्स में 42 प्रतिशत से 64 प्रतिशत अंक तक कटऑफ रहा था जबकि कॉमर्स संकाय में 45 प्रतिशत से 64 प्रतिशत अंक लानेवाले छात्रों का दाखिला हुआ था। सबसे ज्यादा भीड़ साइंस में ही होती है। मैट्रिक का रिजल्ट इस बार पिछले साल के लगभग ही हुआ है, कुल 80.6 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। ऐसे में दाखिले का कटऑफ भी पिछले साल के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

कोटा के लिए करना होगा आवेदन
बिहार बोर्ड ने कहा है कि जो भी आवेदक खेलकूद कोटा, दाता कोटा, वार्ड कोटा एवं ललित कला कोटा के माध्यम से आवेदन देना चाहते हैं, वैसे आवेदकों को संबंधित कॉलेजों में ऑनलाइन तरीके से आवेदन देना होगा। ओएफएसएस पर इसके लिए आवेदन नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/those-with-70-marks-will-be-admitted-to-science-in-patnas-top-colleges-127468975.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/

0 Response to "70% अंक वालों का हो सकेगा पटना के टॉप कॉलेजों में साइंस में दाखिला"

Post a Comment