गंडक, बागमती, अधवारा ठहरी तो कोसी-बूढ़ी गंडक ने अब पकड़ी रफ्तार, 64 नई पंचायतों में फैली बाढ़
29 July, 2020
Comment
गंडक, बागमती, अधवारा जैसी बड़ी नदियों की रफ्तार थमी तो कोसी और बूढ़ी गंडक ने तेजी पकड़ ली। दोनों नदियां ज्यादातर जगहों पर तेजी से बढ़ रही हैं। हाल यह है कि नेपाल में कोसी की सभी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार ऊपर भाग रहा है। बूढ़ी गंडक भी सभी स्थानों पर ऊपर बढ़ रही है।

कोसी बलतारा में खतरे के निशान से 180 सेंटीमीटर ऊपर है और ऊपर ही भाग रही है। यहां इसके जलस्तर में 10 सेंटीमीटर जबकि कुरसेला में 12 सेंटीमीटर बढ़ने का अनुमान है। उधर, गंगा का जलस्तर सभी जगहों पर अब घटने लगा है तो गंडक स्थिर हो गई है। हालांकि इसके जलग्रहण क्षेत्र में अभी भी काफी पानी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/gandak-bagmati-adhwara-stayed-kosi-old-gandak-caught-speed-floods-spread-in-64-new-panchayats-127566139.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/orig_79_1596063306.jpg
0 Response to "गंडक, बागमती, अधवारा ठहरी तो कोसी-बूढ़ी गंडक ने अब पकड़ी रफ्तार, 64 नई पंचायतों में फैली बाढ़"
Post a Comment