Popular Posts

जदयू के हरिवंश, रामनाथ, भाजपा के विवेक, राजद के प्रेमचंद और अमरेन्द्रधारी समेत 45 सांसदों ने ली शपथ

जदयू के हरिवंश, रामनाथ, भाजपा के विवेक, राजद के प्रेमचंद और अमरेन्द्रधारी समेत 45 सांसदों ने ली शपथ

सत्र न होने के बावजूद सांसदों के शपथग्रहण के लिए राज्यसभा के सदन ने बुधवार को अपने दरवाजे खोलकर इतिहास रच दिया। मानसून सत्र के पहले इस कार्यक्रम में नए सांसदों का स्वागत मूसलाधार बारिश ने किया। बिहार के पांचों सांसदों जदयू के हरिवंश व रामनाथ ठाकुर, भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के प्रेमचंद गुप्ता व अमरेन्द्रधारी सिंह समेत 45 सांसदों ने शपथ ली।

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ दिलाई। पिछले दिनों राज्यसभा के चुनाव में चुने गए 61 संसदों में से 45 ने शपथ लेने की सूचना दी थी। कोरोना के कारण इनका शपथग्रहण कार्यक्रम लटक गया था। बुधवार को सदन के अंदर उन्हें एक सादे समारोह में शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में चार महिला सदस्य भी शामिल हैं।
समारोह में सबकी निगाहें उस वक्त भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य पर टिक गईं, जब सत्ता पक्ष में कतार से उठकर पुरानी पार्टी कांग्रेस सांसदों की तरफ पहुंचे। हाथ जोड़कर उन्होंने पहले विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और दिग्विजय सिंह का अभिवादन किया, जो उनके साथ ही शपथ लेने पहुंचे थे। इस पर वीआईपी दीर्घा में बैठीं दिग्विजय की पत्नी अमृता की भी निगाह गई। बुजुर्गों का सदन कहलाने वाली राज्यसभा में 49 वर्षीय सिंधिया के अलावा कांग्रेस के युवा 42 वर्षीय दीपेंद्र हुड्‌डा भी शपथ में आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
45 MPs, including JDU's Harivansh, Ramnath, BJP's Vivek, RJD's Premchand and Amrendradhari took oath


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/45-mps-including-jdus-harivansh-ramnath-bjps-vivek-rjds-premchand-and-amrendradhari-took-oath-127542485.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/23/rajyasabha_1595459072.jpg

0 Response to "जदयू के हरिवंश, रामनाथ, भाजपा के विवेक, राजद के प्रेमचंद और अमरेन्द्रधारी समेत 45 सांसदों ने ली शपथ"

Post a Comment