कांव नदी में लग्जरी कार पलटने से चाचा-भतीजा की मौत, 3 लोग बचे
डुमरांव-बिक्रमगंज सड़क पर बासुदेवा ओपी के मकुंदडेरा गांव के पास कांव नदी में लग्जरी कार पलटने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वही उसमें सवार किशोरी समेत तीन लोग बाल-बाल बच निकले। घटना बुधवार की रात 12 बजे की है। सूचना पर पहुंची बासुदेवा पुलिस ने वाहन से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है।
मृतक की पहचान डेहरी ऑन सोन के मनौरा गांव निवासी अजय कुमार सिंह (45 वर्ष) व शुभम कुमार (35 वर्ष) के रूप में की गई है। कार में एक ही परिवार के कुल पांच लोग सवार थे। अजय कुमार सिंह भतीजा समेत परिवार के साथ कार से यूपी के गोरखपुर से अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। जिसमें शुभम कार चला रहा था। इसी दौरान मकुंदडेरा गांव के पास उसे झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर कांव नदी मे पलट गई। चाचा-भतीजा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पीछे बैठे किशोरी समेत तीन लोग सुरक्षित बच निकले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawanagr/news/uncles-nephew-dies-due-to-overturning-of-luxury-car-in-kav-river-3-left-127545539.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/65_1595540296.jpg
0 Response to "कांव नदी में लग्जरी कार पलटने से चाचा-भतीजा की मौत, 3 लोग बचे"
Post a Comment