Popular Posts

कोरोना को मात देने वाले दीपक ने 35 दिन में दूसरी बार डोनेट किया प्लाज्मा, बोले- गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए डोनेट किया

कोरोना को मात देने वाले दीपक ने 35 दिन में दूसरी बार डोनेट किया प्लाज्मा, बोले- गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए डोनेट किया

(अजय कुमार सिंह)कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए खाजपुरा के दीपक ने पहली बार पटना एम्स में 5 जून को प्लाज्मा डोनेट किया था। इसके बाद शुक्रवार को दोबारा प्लाज्मा डोनेट किया। कोरोना से जंग जीत चुके लोग एक बार डोनेशन में घबराते हैं। वहीं दीपक ने दोबारा प्लाज्मा डोनेशन कर यह साबित कर दिया है कि प्लाज्मा डोनेट करने में कोई नुकसान नहीं है। एम्स में अब तक सिर्फ 11 लोग प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं।

दीपक कहते हैं कि घर वालों को बगैर बताए इस बार डोनेट किए हैं। दोबारा डोनेट करने के लिए घर वालों को बताते तो शायद राजी नहीं होते। सूचना मिलने पर खुद डोनेशन के लिए एम्स पहुंच गया और डोनेशन के बाद खुद ही बाइक चलाकर घर आया। कहा-शुक्रवार को मामा के श्राद्ध में गया था। वहां फोन कर प्लाज्मा डोनेट करने को कहा गया..फिर मैं इनकार नहीं कर सका..और प्लाज्मा डोनेट करने के लिए पहुंच गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना को हराने वाले दीपक।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/deepak-who-beat-corona-donated-plasma-for-the-second-time-in-35-days-said-donated-to-save-the-lives-of-serious-patients-127500852.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/orig_268tranfer-app10074110072020100138_1594425428.jpg

0 Response to "कोरोना को मात देने वाले दीपक ने 35 दिन में दूसरी बार डोनेट किया प्लाज्मा, बोले- गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए डोनेट किया"

Post a Comment