Popular Posts

पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के दो डॉक्टर व 33 स्टाफ, एनएमसीएच के 9 कर्मचारी संक्रमित

पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के दो डॉक्टर व 33 स्टाफ, एनएमसीएच के 9 कर्मचारी संक्रमित

पटना में पहली बार शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 को पार कर गई है। शुक्रवार को जिले में 553 मरीज मिले हैं। इससे पहले 22 जुलाई पटना में 450 और 16 जुलाई को 419 कोरोना संक्रमित मिले थे। जिले में अबतक संक्रमितों की संख्या 5281 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को जिले में 1140 मरीजों की जांच हुई। पटना में अबतक 3174 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 2067 एक्टिव केस हैं। पटना में अबतक 40 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

पीएमसीएच के हड्डी विभाग के एक सीनियर डॉक्टर समेत 20 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। पीएमसीएच की जांच में महेंद्रू, शास्त्रीनगर, योगीपुर, गायघाट, राजेंद्रनगर, रमना रोड, खजांची रोड आदि के रहने वाले मरीज मिले हैं। इधर, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के आप्त सचिव प्रभाकर कुमार मिश्र को आज सांस लेने में दिक्कत होने पर एम्स में भर्ती किया गया है।

आईजीआईएमएस में एक महिला डॉक्टर समेत 13 स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें अधिकतर एमएस ऑफिस के स्टाफ हैं। पटना एम्स में 25 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पटना के 17 मरीज हैं। एम्स पटना में पिछले 24 घंटे में 25 नए मरीजाें काे भर्ती किया गया है। इनमें वर्द्धमान मेडकिल काॅलेज, पावापुरी के नेत्र विभागाध्यक्ष भी हैं। 25 संक्रमिताें में पटना के कुल 17 मरीज हैं।
अंटाघाट सब्जी मंडी तीन दिनों के लिए बंद

पटना|जिला प्रशासन ने अंटाघाट सब्जी मंडी को तीन दिनों के लिए बंद करा दिया है। इसके साथ ही मंडी के संचालक से स्पष्टीकरण मांग गया है। स्पष्टीकरण का जवाब संतोष जनक नहीं पाए जाने पर मंडी को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं हो रहा था। बगैर मास्क पहने लोग सब्जी की खरीदारी करते पाए गए। इसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने तीन दिनों के लिए मंडी को बंद करने का आदेश निर्गत किया है।

पटना सिटी में 24 और संक्रमित मिले
पटना सिटी इलाके में 24 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। झाउगंज में 4, भूतनाथ रोड व चमडोरिया में 3-3, चौक, गुरहट्टा व दीपनगर में 2-2 अाैर चैलीटाड़, लाला टोली, हरिमंदिर गली, मेहंदीगंज, मोगलपुरा, मालसलामी, छोटी पहाड़ी में 1-1 मरीज मिला है। झाउगंज में मिले 4 मरीजों में 2 एक ही परिवार के सदस्य हैं। दीपनगर में मां-बेटी के संक्रमित हैं। एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 129 सैंपल की जांच में 37 में कोरोना की पुष्टि हुई है। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का भी एक स्टाफ संक्रमित पाया गया है। एनएमसीएच के भी नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें जूनियर डॉक्टर व स्टाफ भी शामिल हैं।

मनेर, बाढ़, फुतहा और मसाैढ़ी में 80 पाॅजिटिव

मनेर, बाढ़, फतुहा व मसाैढ़ी में शुक्रवार काे 80 लाेगाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। इनमें मनेर के वार्ड 10 के 15 लाेग हैं जाे तीन दिन पहले एक शवयात्रा में शामिल हुए थे। मनेर में इन 15 के अलावा 13 अाैर लाेगाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। नगर पंचायत के देवीस्थान में 15 केस मिलने के बाद नगर पंचायत की ओर से देवी चौड़ा सड़क की बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग कर घेर दिया गया है। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल से 18 जुलाई को भेजे गए 59 सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई।

इसमें 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इन सात में तीन एएसपी कार्यालय मे तैनात कर्मी है। मसौढ़ी के अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को रैपिड किट से वैसे 40 लोगों की जांच की गई। इनमें से 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सरवां गांव के पांच लोग हैं। साथ ही मसाैढ़ी उपकारा के एक स्टाफ, पांडेय मार्केट के एक व्यक्ति, कश्मीरगंज, भगवानगंज थाना के समस्तीचक के एक-एक पाॅजिटिव हैं।

फतुहा: 150 सैंपल में 36 पॉजिटिव
फतुहा में 21 जुलाई को पीएचसी में लिए गए 150 सैंपल का सैंपल लिया गया था। इनमें 36 लोगों की रिपाेर्ट पाॅजिटिव शुक्रवार काे पाॅजिटिव आई। चिकित्सा प्रभारी डाॅ सुधा शंकर राय ने बताया कि सभी को होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को पोजिटिव रिपोर्ट आई है, उनके परिजनों की जल्द ही जांच कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two doctors and 33 staff of PMCH and IGIMS, 9 employees of NMCH infected


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/two-doctors-and-33-staff-of-pmch-and-igims-9-employees-of-nmch-infected-127549522.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/95_1595631792.jpg

0 Response to "पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के दो डॉक्टर व 33 स्टाफ, एनएमसीएच के 9 कर्मचारी संक्रमित"

Post a Comment