राहुल बोले-जितनी जरूरत हमें, उतनी राजद को भी; 31 जुलाई से पहले फाइनल करें गठबंधन और सीटें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के नेताओं को हर हाल में 31 जुलाई तक गठबंधन और सीटाें का स्वरूप सार्वजनिक कर देने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जितनी जरूरत हमें बिहार में एलायंस की है, उससे कम राजद को भी नहीं है। ऐसे में लोकसभा चुनाव वाली गलती न दोहराते हुए इसी महीने महागठबंधन जमीन पर दिख जाना चाहिए।
फायदा यह होगा कि चुनाव के दो महीने पहले ही जिला और प्रखंड स्तर तक एलायंस का मैसेज चला जाएगा और विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने में आसानी होगी। शुक्रवार को राहुल वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार प्रदेश कांग्रेस सलाहकार समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।
करीब तीन घंटे की बैठक में उन्होंने संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रभारी सचिव वीरेंदर सिंह राठौर व अजय कपूर, प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा और सीएलपी लीडर सदानंद सिंह से कहा कि जनता बदलाव चाहती है। इसका लाभ कांग्रेस नेताओं को उठाना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/rahul-said-as-much-as-we-need-as-much-as-rjd-finalize-alliance-and-seats-before-31-july-127476021.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/105_1593817226.jpg
0 Response to "राहुल बोले-जितनी जरूरत हमें, उतनी राजद को भी; 31 जुलाई से पहले फाइनल करें गठबंधन और सीटें"
Post a Comment