गल्ला व सब्जी मंडी समेत कई मोहल्ले सील, 30 स्थानों पर रोका गया आवागमन
शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रभावित इलाके व आसपास के क्षेत्रों को सील करने का काम तेज कर दिया गया है। रविवार को दैनिक भास्कर में छपी खबर के दूसरे दिन भी सील करने का काम नगर परिषद के कर्मी करते रहे। दो दिनों के अंदर शहर में 30 स्थानों को बांस व बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है। ताकि आवागमन पूरी तरह से बंद रहे। इस क्षेत्र में आने- जाने वाले लोगाों पर भी नजर रखी जा रही है। इस क्षेत्र में आने और जानेवालाें पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
दूसरे दिन सोमवार को 15 स्थानों को सील किया गया। इसमें बड़ी मस्जिद के पास तेलहट्टा जाने वाली सड़क को सोमवार की सुबह सील कर दिया गया। इसके बाद कुछ कदम आगे जाने पर तेलहट्टा में ही गल्ला मंडी मोड़ पर सील किया गया। इसके अलावा टाउन थाने के पास से गल्ला मंडी की तरफ जाने वाली सड़क को सील कर दिया गया। हाफिजी चौक के पास तेलहट्टा जाने वाली सड़क को भी सील किया गया। यानि की अब थाना रोड की तरफ से मखदुम राय की तरफ कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकेगा। अगर कोई व्यक्ति मखदुम सराय मोड़ की तरफ से जेलहट्टा बाजार की तरफ प्रवेश कर गया तो वह अागे की तरफ नहीं निकल पाएगा। उसे फिर पीछे आकर ही निकलना पड़ेगा। इस तरह तेजलहट्ा व गल्ला मंडी की तरफ आठ स्थानोें को सील किया गया है।
बैलहट्टा जानेवाली सड़क पर भी लगाई जाएगी बल्ली
बैलहट्टा की तरफ से जाने वाली सड़क को रात में सील किया जाएगा। कारण कि व्यवसायियों से अपना सामान हटाने को कहा गया है। दिन में वे जैसे ही स्थिर कर गाड़ी को निकाल लेंगे। इस रास्ते को सील कर दिया जाएगा। इसी तरह सब्जी मंडी को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अब सब्जी मंडी में भी कोई दुकानें नहीं खुलेगी। दरबार की तरफ से श्रद्वानंद बाजार की तरफ जाने वाली रास्ता को सील कर दिया गया है। टाउन थाने के दक्षिण की तरफ से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाली सड़क को भी सील कर दिया गया है। श्रीराम मेडिकल के पास सील करने से सब्जी मंडी में प्रवेश ही बंद हो गया। कागजी मोहल्ला की तरफ से सब्जी मंडी में प्रवेश करने वाली सड़ को भी सील किया गया है।
लाउडस्पीकर से हो रहा प्रचार
शहर में जितने भी कंटेनमेट जोन बनाया गया है। उस क्षेत्र में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेगी। इसके अलावा इस क्षेत्र में कुछ भी चालू नहीं रहेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा लाउड स्पीकर से लोगों को बतायाजा रहा है कि इस क्षेत्र की दुकानें नहीं खुलेगी। आवागमन नहीं होगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का पालन करें। पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही मास्क पहनने के लिए भी जागरुक किया जा रहा है।
मीठा मंडी जाने वाले रास्ते भी बंद
शहीद सराय मार्केट के उतर की तरफ से मीठा मंडी में जाने वाली सड़क को भी सील कर दिया गया है। नील गनन वाली गली को भी गीता प्रेस के पास सील कर दिया गया है। इसके साथ ही दाहा नदी की तरफ से आने वाली सड़क को सील कर करने की तैयारी की जा रही है। ताकि कोई भी व्यक्ति दाहा नदी के किनारे वाले रास्ते से भी इस मोहल्ले में प्रवेश नहीं कर सके। सील करने के दौरान नगर परिषद के सिटी मैनेजर अमरेन्द्र कुमार, विजय पासवान, विकास कुमार आदि मौजूद थे। इसके पहले रविवार को भी 12 से ज्यादा स्थानों को सील किया गया था। इसमें पुरानी बाजाजी, कसेरा टोली, मौलेश्वरी चौक की तरफ जाने वाले रास्ता, सोनार टोली आदि शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/several-mohalla-seals-including-galla-and-sabzi-mandi-traffic-stopped-at-30-places-127486210.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/01_1594076670.jpg
0 Response to "गल्ला व सब्जी मंडी समेत कई मोहल्ले सील, 30 स्थानों पर रोका गया आवागमन"
Post a Comment