Popular Posts

पालीगंज में आर्मी के ग्रेनेड के साथ 2 कुख्यात धरे गए, एक रणवीर सेना के पूर्व कमांडर का है भतीजा

पालीगंज में आर्मी के ग्रेनेड के साथ 2 कुख्यात धरे गए, एक रणवीर सेना के पूर्व कमांडर का है भतीजा

पालीगंज पुलिस ने अख्तियारपुर गांव के पुल के पास से रणवीर सेना के पूर्व कमांडर के भतीजे कुख्यात छाेटू शर्मा और मंटू कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से आर्मी का हैंड ग्रेनेड, दो कट्टा और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। डीएसपी मनोज पांडे ने बताया कि छोटू पर लोजपा नेता सहित तीन की हत्या अाैर कई बड़े संगीन मामले दर्ज हैं।

दोनों अपराधियों का गिराेह जहानाबाद और अरवल तक फैला हुआ है। छाेटू रणवीर सेना के पूर्व कमांडर रहे अनिल शर्मा का भतीजा है। पुलिस उससे ग्रेनेड के बारे में पूछताछ कर रही है। डीएसपी ने बताया कि जानकारी थी कि छोटू शर्मा के पास घातक हथियार हैं। उसे पूरी तरह से कब्जे में नहीं लिया गया तो मुश्किल हो सकती है।

हत्या की वारदात काे अंजाम देने में जुटे थे
डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटू शर्मा अपने गिरोह के सहयोग से पालीगंज, खिरीमाेड़ में बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। गिरोह की गतिविधियों की तकनीकी जानकारी में पुलिस जुटी थी। शनिवार को सूचना मिली कि छोटू शर्मा अपने एक साथी के साथ तारणपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने वाला है।

कुख्यात पर 3 हत्या सहित 10 मामले हैं दर्ज
करीब डेढ़ वर्ष पहले छठ के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान खिरी मोड़ थाना क्षेत्र के मेरा गांव में रालोसपा के युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसे कुख्यात छोटू शर्मा ने अंजाम दिया था। छोटू शर्मा अपने गिरोह के लोगों के साथ मिलकर खिरीमोड़, पालीगंज, अरवल में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मंटू कुमार अरवल जिले का है। अनिल शर्मा की हत्या एक वर्ष पहले संदेश (भोजपुर) में कर दी गई थी। इसके बाद छोटू शर्मा उर्फ विजेंद्र शर्मा एक गिरोह संचालित कर रहा था और अपने चाचा के हथियारों काे रखे हुए था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 notorious dashed with army grenades in Paliganj, nephew of a former Ranveer Sena commander


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/paliganj/news/2-notorious-dashed-with-army-grenades-in-paliganj-nephew-of-a-former-ranveer-sena-commander-127503856.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/12/orig_57_1594508635.jpg

0 Response to "पालीगंज में आर्मी के ग्रेनेड के साथ 2 कुख्यात धरे गए, एक रणवीर सेना के पूर्व कमांडर का है भतीजा"

Post a Comment