Popular Posts

राज्य में कोरोना के 2328 नए मरीज, आंकड़ा 45 हजार पार, स्वस्थ होने वालों की संख्या 30504 पहुंची

राज्य में कोरोना के 2328 नए मरीज, आंकड़ा 45 हजार पार, स्वस्थ होने वालों की संख्या 30504 पहुंची

राज्य में बुधवार को 2328 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। इनमें पटना जिले के 334 मरीज भी शामिल हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45919 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 1284 मरीज जंग जीतने में सफल रहे। राज्य में स्वस्थ होने वाले संक्रमिताें की संख्या भी 30504 हो गई है, जो कुल संक्रमिताें का 66.43% है।
डीआरडीओ के 2 अस्पतालों में 125-125 आईसीयू बेड
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पटना के बिहटा और मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में डीआरडीओ द्वारा बनाए जाने वाले 500-500 बेड के दो अस्थायी कोरोना अस्पताल की कार्य प्रगति के बारे में बुधवार को डीआरडीओ चेयरमैन डॉ.जी सतीश रेड्‌डी से फोन पर बातचीत की। डॉ. रेड्‌डी ने बताया कि दोनों जगहों पर निर्धारित बेडों में सभी सुविधाओं से युक्त 125-125 आईसीयू बेड तैयार किए जाएंगे। अस्पताल में डिफेंस के डॉक्टर एवं पारा मेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।

रिकाॅर्ड 17794 जांच, आंकड़ा 5 लाख पार

स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अगले 2 दिनों के भीतर राज्य में रोज 20 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट किए जाने लगेंगे। बुधवार काे पटना एम्स का दाैरा करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में जांच का आंकड़ा पांच लाख पार कर चुका है। बुधवार को रिकाॅर्ड 17794 जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को मुख्यालय स्तर से राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के कोरोना वार्ड की माॅनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।

बिहारशरीफ के डीपीओ समेत 11 लोगों की कोरोना से मौत
कोरोना से राज्य में बुधवार को 11 लोगों की मौत हो गई। पटना के तीन, नालंदा, रोहतास व भागलपुर के 2-2, अररिया और कटिहार के एक-एक की जान चली गई। बिहारशरीफ के जिला योजना पदाधिकारी संजय गंगवाल ने पटना एम्स में दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2328 new corona patients in the state, the figure crossed 45 thousand, the number of healthy people reached 30504


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/2328-new-corona-patients-in-the-state-the-figure-crossed-45-thousand-the-number-of-healthy-people-reached-30504-127566137.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/78_1596063619.jpg

0 Response to "राज्य में कोरोना के 2328 नए मरीज, आंकड़ा 45 हजार पार, स्वस्थ होने वालों की संख्या 30504 पहुंची"

Post a Comment