गोपालगंज : चार प्रखंड जलमग्न, बैकुंठपुर की पांच पंचायतों के 23 नए गांवों में बाढ़, 55 हजार लोग बेघर
जिले के चार प्रखंड पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से पांच पंचायतों के 23 नए गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिन नए इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश किया है उनमें बैकुंठपुर के श्यामपुर, देवकुली, हकाम, आजवीनगर, गोरेया स्थान, मंगलपुर, सिसई, चमनपुरा, गेनाडाबर, हरदिया, मंगरू छपरा, सफियाबाद, धर्मबारी, बिस्टौल, सबली, सिरसा धनटोली, चांदपुर शामिल हैं। इन गांवों के करीब 55 हजार की आबादी बाढ़ से पलायन करने लगी है। प्रखंड में बाढ़ से पीड़ित होने वाले लोगों की आबादी अब दो लाख से अधिक हो गई है। महम्मदपुर-छपरा स्टेट हाईवे 101 पर बाढ़ का पानी बह रहा है ।
6.55 लाख लोग प्रभावित, बांध पर शरण ले रहे हैं ग्रामीण
84 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें 36 गांव आंशिक रूप से प्रभावित हैं। दो लाख की आबादी विस्थापित हुई है। चार प्रखंडों में 200 नाव एवं 30 मोटर बोट चलाए जा रहे हैं। 400 ऐसे गांव हैं जिनका सड़क संपर्क बाढ़ का पानी बहने से पूरी तरह भंग हो गया है। मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश से बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है। उधर पश्चिमी चंपारण जिले के बाल्मीकि नगर बराज से गंडक नदी के डाउनस्ट्रीम में ढाई लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
समस्तीपुर : नाव 11 हजार वोल्ट के तार से टकराई, आठ लोग झुलसे, 2 लापता
कल्याणपुर (समस्तीपुर) | जिले के चकमहेसी थाने के नामापुर से सोरमार बांध पर शरण लेने जा रहे बाढ़ पीड़ितों से भरी नाव सोमवार रात 11 हजार बिजली तार से टकरा गई। जिससे नाव पर सवार लोगों को करंट का जोरदार झटका लगा। करंट लगने से आठ लोग झुलस कर नाव पर ही गिर गए जबकि दो लोग करंट लगने के दौरान बाढ़ के पानी के डूब गए। घटना रात करीब 11 बजे की है। पुलिस दूसरी नाव से मौके पर पहुंच लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/gopalganj-four-blocks-submerged-23-new-villages-of-five-panchayats-of-baikunthpur-flooded-55-thousand-people-homeless-127562813.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/orig_017_1595978347.jpg
0 Response to "गोपालगंज : चार प्रखंड जलमग्न, बैकुंठपुर की पांच पंचायतों के 23 नए गांवों में बाढ़, 55 हजार लोग बेघर"
Post a Comment