Popular Posts

दरभंगा से 18 को लेकर दिल्ली जा रही बस कन्नौज में दुर्घटनाग्रस्त, जिले के लोग सुरक्षित

दरभंगा से 18 को लेकर दिल्ली जा रही बस कन्नौज में दुर्घटनाग्रस्त, जिले के लोग सुरक्षित

सुपौल जिले के सिमराही से आनंद बिहार जाने वाली चली ट्रेवल प्वाइंट बस यूपी के कन्नौज में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। इस बस में मधुबनी जिले के कई लोग सवार थे जो लॉकडाउन के बाद फैक्ट्री व काम बंद होने से अपने घर लौट आए थे। लेकिन वापस अपने काम पर लौटने को लेकर दिल्ली जाने के लिए ट्रेवल प्वाइंट बस में सवार हुए थे।

रविवार की सुबह हुई बस दुर्घटना में यहां के सभी लोगों के सुरक्षित होने की सूचना है।। बस शनिवार को सकरी हाई-वे (एनएच-57) पर दोपहर एक बजे रुकी थी। जहां से कुल 18 लाेग बस में सवार हुए थे। बस सुपौल जिले के सिमराही से सुबह 11 बजे के करीब में खुलती है और एनएच 57 से फुलपरास, झंझारपुर होकर एक बजे के आसपास सकरी से गुजरती है।

चालक को झपकी आने से घटी घटना
रहिका प्रखंड के जगतपुर निवासी हीरा मुखिया 36, पत्नी राधिका 30, रईमा निवासी संतोष मुखिया 26, राजनगर निवासी अजय राय 35, पंडौल जमशम निवासी आशिष झा 26 सहित सकरी तरौनी के 5 लोग, झंझारपुर व मधेपुर के 3 लोग व सकरी का एक छात्र सकरी से दिल्ली के लिए सफर करने के लिए बस में सवार हुए। राजनगर निवासी अजय राय से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि घटना रविवार की सुबह 4:45 बजे की है। घबराहट में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान एक बोलेरो को ठोकर मारते हुए बस पलट गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंच गई। जो लोगों की जानकारी लेने में जुट गई। पुलिस की मदद से वे दिल्ली पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/the-bus-going-from-darbhanga-to-delhi-18-crashed-in-kannauj-people-of-the-district-are-safe-127532154.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/

0 Response to "दरभंगा से 18 को लेकर दिल्ली जा रही बस कन्नौज में दुर्घटनाग्रस्त, जिले के लोग सुरक्षित"

Post a Comment