15 अगस्त को लेकर बॉर्डर पर भारत नेपाल के सुरक्षा बलों ने की साझा गश्ती
26 July, 2020
Comment
आगमी 15 अगस्त की तैयारी को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाली आर्म्स पुलिस फोर्स के साथ साझा गश्ती कर बॉर्डर के इलाकों का जायजा लिया।
सीमा पर सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के जवान आपस में समन्वय बनाकर गश्ती कर रहे हैं। पिपरौन एसएसबी के कंपनी इंचार्ज ने बताया कि एसएसबी जवानों ने सीमा पर पुलिस कर्मी व नेपाली फोर्स के साथ साझा गश्ती की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/on-15-august-security-forces-of-india-nepal-patrol-the-border-127556351.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/27/95_1595806626.jpg
0 Response to "15 अगस्त को लेकर बॉर्डर पर भारत नेपाल के सुरक्षा बलों ने की साझा गश्ती"
Post a Comment