बिहार की 153 पंचायतों के 2.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, चल रहे पांच राहत शिविर
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज व पूर्वी चंपारण की 153 पंचायतों में 2.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। दरभंगा में 2 और गोपालगंज में 3 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। उनमें लगभग 2000 लोगों को रखा गया है। गोपालगंज, सुपौल, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में चलाए जा रहे 27 कम्युनिटी किचेन में प्रतिदिन लगभग 21,000 लोग भोजन कर रहे हैं।
9157 लोगों ने मास्क नहीं पहनने पर भरा जुर्माना
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 9157 व्यक्तियों से 4 लाख 53 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। इस प्रकार 5 जुलाई से अबतक मास्क नहीं पहनने के आरोप में 60748 व्यक्तियों से 30 लाख 31 हजार 800 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।
इस दौरान 5 एफआईआर दर्ज कर 6 लोगों की गिरफ्तार किया गया है। वहीं 1406 वाहन जब्त किए गए और 26 लाख 18 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। राज्य में 1 जुलाई से अबतक 14565 वाहन जब्त कर 3.51 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/292-lakh-people-of-153-panchayats-of-bihar-affected-by-floods-running-five-relief-camps-127532172.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/9_1595201499.jpg
0 Response to "बिहार की 153 पंचायतों के 2.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, चल रहे पांच राहत शिविर"
Post a Comment