Popular Posts

सदर अस्पताल राेड, ब्रह्मपुरा थाना से लक्ष्मी चाैक और सदर थाना परिसर के आसपास के इलाके 14 दिनों तक रहेंगे सील

सदर अस्पताल राेड, ब्रह्मपुरा थाना से लक्ष्मी चाैक और सदर थाना परिसर के आसपास के इलाके 14 दिनों तक रहेंगे सील

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला प्रशासन ने शहर के 3 और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है। इसमें पाेस्ट अाॅफिस चाैक से लेकर स्टेशन राेड, ब्रह्मपुरा थाना चाैक से लेकर लक्ष्मी चाैक तक तथा भगवानपुर स्थित सदर थाना परिसर के अासपास के इलाके शामिल हैं। जूरन छपरा राेड नंबर 4 साेमवार से ही सील है। अगले 14 दिनों तक इन इलाकों में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। मंगलवार की रात से इमरजेंसी सेवा को छोड़ कर अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
जिला स्वास्थ्य समिति की अनुशंसा के बाद एसडीअाे पूर्वी व डीएसपी टाउन ने संयुक्त आदेश जारी कर मजिस्ट्रेट व फाेर्स काे तैनात कर दिया है। सील किए गए क्षेत्र में काेई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। साथ ही सील किए गए इलाके से भी काेई व्यक्ति बिना अनुमति के बाहर नहीं निकलेगा। वहां तैनात मजिस्ट्रेट व फाेर्स आकस्मिक चिकित्सा के लिए अपने स्तर से सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। उक्त क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी कार्यालय या सदर अस्पताल में आने-जाने वालाें की राेक नहीं रहेगी।

इसके लिए उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना हाेगा। कंटेनमेंट जाेन घाेषित इलाके के सभी प्रवेश द्वार काे सील करते हुए महज एक प्रवेश एवं निकास द्वार पर 24 घंटे तीन पालियाें में मजिस्ट्रेट व फाेर्स तैनात रहेंगे। इसमें पाेस्ट ऑफिस चाैक, सदर अस्पताल चाैक, ब्रह्मपुरा थाना भवन के पास तथा सदर थाना एवं उसके आसपास के क्षेत्र में 15 मजिस्ट्रेट व फाेर्स काे प्रतिनियुक्त किया गया है। एसडीओपूर्वी कुंदन कुमार ने बताया कि कंटेनमेंट जाेन घाेषित इन सभी नए इलाकाें में स्थित सभी आवासीय मकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठान में रहने वाले सभी लाेगाें की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी।

आवश्यकतानुसार, काेराेना जांच के लिए संबंधित व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा। रिपाेर्ट में यदि संक्रमण बढ़ने की बात सामने आएगी ताे कम से कम से 14 दिनाें तक इन इलाकाें काे सील रखा जाएगा। यदि संक्रमण फैलने की बात सामने नहीं आयी ताे रिपाेर्ट आने के साथ ही पूरे इलाके काे खाेल दिया जाएगा।

सदर अस्पताल में लगी रही लंबी कतार, 264 लाेगों ने दिए सैंपल

सदर अस्पताल में पिछले दाे दिनाें तक काेराेना जांच के लिए सैंपल कलेक्शन का भी काम राेक दिया गया था। मंगलवार से नई टीम सैंपल कलेक्शन काम शुरू की। एक टीम जूरन छपरा राेड नंबर चार स्थित कंटेनमेंट जाेन में सैंपल कलेक्शन किया। यहां 26 आवासीय मकान सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें से 76 लाेगाें का सैंपल काेराेना जांच के लिए एकत्र किया गया। साथ ही सभी लाेगाें की मेडिकल स्क्रीनिंग भी की गई। इसमें मेडिकल टीम के साथ-साथ केयर के प्रतिनिधि साैरव तिवारी शामिल थे।

शहर से गांव तक चला मास्क जांच अभियान, 8 दुकानें की गईं सील

फेस मास्क लगाने में लापरवाही पर कांटी व मोतीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में दुकानों को सील कराते एसडीओ पश्चिमी अनिल दास।

काेराेना संक्रमण की राेकथाम के लिए मंगलवार काे शहर समेत ग्रामीण क्षेत्राें में भी मास्क पहनाे अभियान चलाया गया। मास्क नहीं पहनने वालाें से 50-50 रुपए जुर्माने की वसूली हुई। जागरूकता के लिए जिनसे जुर्माना लिया गया, उन सबकाे दाे-दाे मास्क मुफ्त में दिए गए। साथ ही साेशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करनेवाले 8 व्यावसायिक प्रतिष्ठानाें काे 3 दिनाें के लिए सील कर दिया गया।डीएम के निर्देश के आलोक में एसडीओ पूर्वी, एसडीओ पश्चिमी व डीटीओ ने जिले में सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया।

इसमें बड़ी संख्या में मास्क का उपयोग नहीं करने वाले लोगों से जुर्माना लिया गया। एसडीएम पश्चिमी अनिल दास के नेतृत्व में कांटी एवं मोतीपुर नगर पंचायत में जांच की गई। मोतीपुर नगर पंचायत में 4 व कांटी नगर पंचायत में 2 दुकानें सील कर दी गईं। जबकि, मास्क नहीं पहनने पर 20 लोगों से जुर्माना लिया गया। एसडीएम पूर्वी कुंदन कुमार की अाेर से चलाए गए जांच अभियान के तहत कुल 39 लोगों से 1950 रुपए के जुर्माने की वसूली की गयी। जबकि, दो दुकानें सील की गई हैं। जिला परिवहन अधिकारी रजनीश लाल ने शहर के महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहननेवाले लोगों की जांच की। जिले में वाहनों की जांच के क्रम में 67,500 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए। इस प्रकार शहर से गांव तक चले मास्क-वाहन जांच में मंगलवार काे कुल 70,050 रुपए की वसूली की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Laxmi Chak from Sadar Hospital Raid, Brahmapura police station and areas around Sadar police station premises will remain sealed for 14 days.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/laxmi-chak-from-sadar-hospital-raid-brahmapura-police-station-and-areas-around-sadar-police-station-premises-will-remain-sealed-for-14-days-127488699.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/7muzaffarpur-04_1594151918.jpg

0 Response to "सदर अस्पताल राेड, ब्रह्मपुरा थाना से लक्ष्मी चाैक और सदर थाना परिसर के आसपास के इलाके 14 दिनों तक रहेंगे सील"

Post a Comment