Popular Posts

चाचा और भतीजा की देर शाम गंगा में डूबकर मौत

चाचा और भतीजा की देर शाम गंगा में डूबकर मौत

बड़हिया प्रखंड़ के खुटहा चेतन टोला में चाचा भतीजा की बुधवार के देर शाम गंगा में डूबकर मौत हो गयी। दोनों गंगा नदी से मवेशी को पार करा रहे थे। इसी दौरान गंगा नदी में डूबने से दोनो मौत हो गई है।
कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के द्वारा चाचा के शव को खोजने में सफलता पायी। बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला निवासी कामेश्वर यादव के 24 वर्षी पुत्र मिथिलेश यादव व धनुषधारी यादव के 55 वर्षीय पुत्र कटिमन यादव दियारा से गंगा घाट में प्रवेश कर अपने मवेशियो को पार करवा रहा था। इसी क्रम मिथलेश कुमार गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। भतीजा मिथलेश कुमार को डूबता देखा चाचा कटिमन यादव उससे बचाने गया लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया बीडीओ नीरज कुमार, सीओ रामआगर ठकुर व बड़हिया थाना के पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की। काफी मुश्किल के बाद चाचा कटिवन यादव का शव निकाला गया। भतीजा मिथलेश यादव का शव खोजा जा रहा है। बीडीओ सीओ कैम्प किये हुए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/uncle-and-nephew-drowned-in-ganga-late-evening-127445015.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/25/

0 Response to "चाचा और भतीजा की देर शाम गंगा में डूबकर मौत"

Post a Comment