वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
13 June, 2020
Comment
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पछाहगंज के पास जीटी रोड के दक्षिणी लाइन में अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध का शव पाया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को अपने कब्जे में लेने के बाद जांच पड़ताल की। जिसके पैर के ऊपर चोट का निशान था जबकि सिर से ब्लड आ रहा था।
अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार की अहले सुबह एक 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई होगी। मृतक व्यक्ति का बड़ा बड़ा बाल एवं दाड़ी पका हुआ था। वह लाल रंग का शर्ट एवं सफेद रंग का धोती पहना हुआ था। वह अर्द्ध विक्षिप्त जैसा लग रहा है यह जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/old-man-dies-due-to-being-hit-by-a-vehicle-127407878.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/
0 Response to "वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत"
Post a Comment