सुमो ने केन्द्र की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने पर दिया बल
वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है।लालू परिवार से 2-2 मुख्यमंत्री बिहार को मिले। 15 वर्षों तक एक ही परिवार का सत्ता बिहार में चलता रहा। लेकिन इसके बावजूद भी जिले का विकास नहीं हो सका। 15 साल पहले गोपालगंज की सड़कें क्या थी, अपराध कहां था। जरा इसे भी अपनी जीवन में एक बार उतार लीजिए। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष लगातार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता रहा है।
लेकिन विपक्ष यह बात भूल गया है कि जब बैलेट पेपर से चुनाव होता था, तो बिहार में बूथ लूट कर ही सरकार बन जाया करती थी।लेकिन अब वह दौर नहीं है, जैसे ही वह दौर बदला कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की दुहाई देने वाले लोग सत्ता से बेदखल हो गया। बिहार में पहले चुनाव एक युद्ध की तरह होता था। चुनाव के दौरान 60 से 70 लोगों की मौत हो जाती थी।
कोरोना वायरस से बचने की दी सलाह
कोरोना वायरस को लेकर बोलते हुये उन्होंने कहा कि हमें कोरोना वायरस के साथ चलना होगा। अभी इस बीमारी का कोई वैक्सीन नहीं बना है।इसलिए आप खुद को सुरक्षित रख कर ही इससे बच सकते हैं।इसलिए मास्क जरूर पहने। ज्यादा जरूरी हो, तभी घर से निकले। भारत और चीन के विवाद को लेकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा के विपक्ष सवाल पूछने की जगह सरकार के साथ खड़ा हो।
हमें अपनी सरकार और अपनी सेना पर गर्व है। हमें पता है कि देश सुरक्षित हाथों में है। वहीं इससे पूर्व भोरे में बने मंच के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक इंद्रदेव मांझी, पूर्व सांसद जनक राम ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही मंच को अमरेश राय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रत्नेश राय आदि ने संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhore/news/sumo-emphasizes-the-centres-plans-to-reach-villages-127459978.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/orig_8_1593453419.jpg
0 Response to "सुमो ने केन्द्र की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने पर दिया बल"
Post a Comment