रास्ते के विवाद में मारपीट एक घायल, आठ लोगों पर केस दर्ज
07 June, 2020
Comment
अलेखी टोला गांव में रास्ते के विवाद में मारपीट हो गयी। जिसमें एक घायल हो गया। जिसको लेकर सूरज यादव ने स्थानीय गांव के 8 लोगो को मारपीट का आरोपी बना एफआईआर किया है। जिसमें काशीनाथ यादव, विजय यादव, तारक यादव, शंकर यादव, अमरजीत यादव, छोटेलाल यादव, हरेराम यादव, चंदन यादव शामिल है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मै अपने मवेशी को दियारा क्षेत्र में चराने ले जा रहा था। तभी नामजदों के घर के सामने से मवेशी ले जाने पर बाताबाती करने लगे। जब हमने विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट करने लगे। मारपीट व हल्ला सुनकर मेरे चाचा मोती लाल यादव बीच बचाव करने पहुचे। बदमाशों ने उसके मारपीट किया जिससे उनका हाथ छिला गया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि एफआईआर के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/badhara/news/one-injured-in-road-dispute-case-filed-against-eight-people-127386875.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/
0 Response to "रास्ते के विवाद में मारपीट एक घायल, आठ लोगों पर केस दर्ज"
Post a Comment