डीडीसी आवास के सामने गली में सेक्स रैकेट पकड़ाया, रैकेटियर दंपति और ग्राहक गिरफ्तार
डीडीसी आवास के सामने विद्या आश्रम गली में शनिवार रात पुलिस ने स्व. सुधांशु सिंह के मकान में छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक ग्राहक व सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। तीन लड़कियों को भी धंधे से मुक्त कराया है। तीनों की कांउसिलिंग होगी। रैकेटियर बबलू साह उर्फ अनिल (मारूफचक) लगातार तीसरी बार व उसकी कथित पत्नी हेमा उर्फ अनिता देवी दो बार गिरफ्तार हो चुकी है। गिरफ्तार ग्राहक राहुल कुमार वारसलीगंज का रहने वाला है। उसकी सकरुल्लाचक में सोने-चांदी की दुकान है। पुलिस ने कमरे से कंडोम व शक्तिवर्द्धक दवा बरामद की है। धंधे से मुक्त कराई तीनों लड़कियां हुगली (पश्चिम बंगाल) के सेवड़ापुल्ली, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) के कीताडीह व मुंगेर के छोटी गोविंदपुर की है। मुंगेर की लड़की सबौर बाबूपुर मोड़ में किराए पर रहती है। जमशेदपुर की लड़की 19 साल है। मुंगेर व हुगली की लड़कियों की उम्र करीब 30 साल है। दोनों शादीशुदा हैं। तीनों परिवार चलाने के लिए इस धंधे में आई थी। डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में जोगसर थानेदार विश्वबंधु कुमार व महिला पुलिसकर्मी ने छापेमारी की।
छापेमारी में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। बबलू साह व उसकी पत्नी हेमा अादतन धंधे से जुड़े हैं। वे पहले भी पकड़े गए हैं।
- आशीष भारती, एसएसपी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/sex-racket-caught-in-street-in-front-of-ddc-house-racketeer-couple-and-customer-arrested-127383351.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/
0 Response to "डीडीसी आवास के सामने गली में सेक्स रैकेट पकड़ाया, रैकेटियर दंपति और ग्राहक गिरफ्तार"
Post a Comment