Popular Posts

लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त सेवा देने वाले डॉक्टर सम्मानित

लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त सेवा देने वाले डॉक्टर सम्मानित

लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण के भय से शहर के दर्जनों प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपना-अपना क्लिनिक एवं नर्सिंग होम बंद कर घरों में बैठे थे। जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं इस दौरान शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. अनिल कुमार सिंह प्रतिदिन क्लिनिक खोल कर गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंद मरीजों का प्रतिदिन चिकित्सा सेवा देने में जुटे रहे। साथ ही ऐसे मरीज जो आर्थिक रुप से कमजोर है, वैसे लोगों का नि:शुल्क इलाज किया।

इस बात की जानकारी मिलते ही एकता मंच एवं नगर विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सदस्यों ने कोरोना वॉरियर्स डा. अनिल कुमार सिंह को उनके क्लिनिक पर सम्मानित किए गए। इस अवसर पर मसूद मंजर,रामकुमार यादव, ठाकुर मुरारी सिंह, रामानुज प्रसाद सिंह,सादुल्ला फारुकी, सरदार परमीत सिंह बग्गा उर्फ अंकुश बग्गा, पूर्व पार्षद लालजी प्रसाद, जसिम खान, एमडी शहरुदीन, विजय सिंह पूर्व विधायक प्रोफेसर कृष्ण नंदन यादव एवं मौलाना जमालुद्दीन आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctors awarded free service to poor in lockdown


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/doctors-awarded-free-service-to-poor-in-lockdown-127400870.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/orig_95_1591915821.jpg

0 Response to "लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त सेवा देने वाले डॉक्टर सम्मानित"

Post a Comment