बाइपास में नाले से हटाया गया अतिक्रमण, गठित सात में से चार टीमों ने की कार्रवाई
नालाें से अतिक्रमण हटाने का अभियान साेमवार काे शुरू हुअा। इसके लिए डीएम कुमार रवि द्वारा गठित सात टीमों में से चार ने पहले दिन अभियान चलाया। बाइपास में नाले से अतिक्रमण हटाने का जायजा लेने डीएम भी पहुंचे। पाटलिपुत्र अंचल में कुर्जी नाला से अतिक्रमण हटाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा सिन्हा ने बताया कि स्थायी अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें हटाया जाएगा। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार पंकज ने बताया कि पहले ही अभियान चलाकर कौशल नगर व अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है।
जरूरत पड़ेगी तो फिर अभियान चलाएंगे। अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस टधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। बाइपास नाले का जायजा लेने पहुंचे डीएम ने अवैध संरचना को सख्ती से हटाने और नाला को साफ व बहाव को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। कंकड़बाग अंचल के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डीसीएलआर मसौढ़ी ने बताया कि बाइपास नाले से पुल के रूप में स्थित अवरोध को काटकर हटाया गया। ज्ञान गंगा से पूर्व व पश्चिम बादशाही पईन पर अवरोध को हटाया गया।
कंकड़बाग में नहीं बंद हाेगा नाला निर्माण
कंकड़बाग के अशोक नगर जीरो प्वाइंट संप हाउस से तीन नालों को जोड़ने की योजना रोकी नहीं जाएगी। विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कंकड़बाग विकास मंच द्वारा जारी तीन दिवसीय धरने पर बैठे लोगों को यह आश्वासन दिया। इसे लेकर उन्होंने नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा के साथ भी चर्चा की। कंकड़बाग कॉलोनी के लाेगाें का कहना है कि संप हाउस काफी निचले इलाके में है। अभी उस पर काफी लोड है। अगर वहां अन्य इलाकों से पानी लाया जाता है तो लोड अाैर बढ़ेगा। इससे जलजमाव की समस्या विकराल हो सकती है। दूसरी अाेर पाेस्टल पार्क, संजय नगर, इंदिरा नगर, नवरत्नपुर, रामकृष्णा नगर आदि के लोग नाला निर्माण पर अड़े हैं। नाला निर्माण के लिए शनिवार से ही धरने पर बैठे लोगों ने विधायक के भरोसे के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। कंकड़बाग विकास मंच के संयोजक रवि सिंह ने कहा कि विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/encroachment-removed-from-drain-in-bypass-action-taken-by-four-teams-out-of-seven-127365664.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/02/
0 Response to "बाइपास में नाले से हटाया गया अतिक्रमण, गठित सात में से चार टीमों ने की कार्रवाई"
Post a Comment