समय पर हुई मानसून की बारिश, धान उत्पादन अधिक होगी: कृषि मंत्री
15 June, 2020
Comment
कृषि मंत्री ने कहा कि कई वर्ष बाद इस साल 15 जून को राज्य में मानसून की बारिश हुई है। इस साल धान का उत्पादन अधिक होने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में अब तक 30 हजार हेक्टेयर में धान बिचड़ा की बुआई हो चुकी है। 33 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी के लिए 3 लाख 30 हजार हेक्टेयर में धान बिचड़ा बुआई का लक्ष्य है। इस साल अब तक 84053 हेक्टेयर में बिचड़ा लगा है, जबकि पिछले साल 18 जून तक 53646 हेक्टेयर में धान बिचड़ा लगा था।
प्रेम कुमार ने कहा कि इस मौसम में 4.5 लाख हेक्टेयर में मक्का बुआई का लक्ष्य है। अब तक 71738 हेक्टेयर में बुआई हुई है, जबकि पिछले साल 18 जून तक 46321 हेक्टेयर में मक्का की बुआई हुई थी। 1 से 15 जून तक सामान्य वर्षापात 57.8 एमएम बारिश होनी चाहिए, जबकि 72.3 एमएम बारिश हुई। राज्य के 33 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षापात हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/timely-monsoon-rains-paddy-production-will-be-high-agriculture-minister-127412335.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/16/prem-kumar-pc2_1592232810.jpg
0 Response to "समय पर हुई मानसून की बारिश, धान उत्पादन अधिक होगी: कृषि मंत्री"
Post a Comment