चार दिन पहले गिरफ्तार शराब तस्कर मिला कोरोना पॉजिटिव
24 June, 2020
Comment
बड़हिया थाना में बुधवार को तब हड़कंप मच गया, जब चार दिन पहले शराब तस्करी में गिरफ्तार एक युवक कोरोना पॉजीटिव निकला। पुलिस ने दो लोगों को देशी विदेश शराब के साथ चार दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। एक शराब तस्कर बीमार था। जेल ले जाने से पहले मेडिकल कराया गया था। उसका स्वैब जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे गिरफ्तार करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों में हडकंप मच गया। तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। उसके संपर्क में आने वाले थाना के 23 पुलिस कर्मियों की जांच के लिए स्वैब का सैंपल लिया गया। उसके बाद पुलिस कर्मियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/alcohol-smuggler-arrested-corona-positive-four-days-ago-127444999.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/25/
0 Response to "चार दिन पहले गिरफ्तार शराब तस्कर मिला कोरोना पॉजिटिव"
Post a Comment