Popular Posts

दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव में बुधवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक युवक सोनू कुमार जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव का रहने वाला था। घटना के संबंध में मृतक के मामा दिलीप कुमार ने बताया कि सोनू कुमार अपने बहनोई लखीसराय बाजार समिति के पास के रहने वाले हीरा साव के साथ लखीसराय से अपने गांव नवडीहा जा रहा था। खैरी गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिससे सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जख्मी मोबाइल पर बात करते हुए सदर अस्पताल पहुंचा था। लगभग एक घंटे तक किसी भी डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू नहीं किया,जिस कारण उसकी मौत हो गई। सोनू की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/one-rider-killed-in-two-bike-collision-one-seriously-injured-127444993.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/25/

0 Response to "दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी"

Post a Comment