अलग-अलग हादसे में महिला सहित तीन घायल
06 June, 2020
Comment
प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुई सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में वरदबट्टा गांव निवासी बौकिया देवी व बरहट गांव निवासी मो. मुबारक व मो.साजिद शामिल हैं। मिली जानकारी अनुसार बौकिया देवी किसी कार्य से पड़ोसी के घर जा रही थी कि गांव के ही साइकिल सवार व्यक्ति ने ठोकर मार दिया जिससे वह घायल हो गई। वहीं बरहट गांव के मो. मुबारक व मो. साजिद बाइक पर सवार होकर पलासी जाने के लिए बरहट चौक से निकले ही थे कि पलासी से कलियागंज तरफ जा रहे अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में भर्ती कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/three-injured-including-woman-in-separate-accident-127383452.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/
0 Response to "अलग-अलग हादसे में महिला सहित तीन घायल"
Post a Comment