Popular Posts

बिजली बिल में गड़बड़ी को ले छरियारी के ग्रामीणों ने कार्यालय आकर दर्ज कराया विरोध

बिजली बिल में गड़बड़ी को ले छरियारी के ग्रामीणों ने कार्यालय आकर दर्ज कराया विरोध

स्थानीय थाना के छरियारी गांव के लोगों ने बुधवार को यहां बिजली आफिस पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि ग्रामीणों ने अधिकारियों को मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन संबंधित अधिकारी मौके से गायब रहे। सूचना मिलने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को गंभीरता से नही लिया। दरअसल छरियारी गांव के ग्रामीणों ने बिल में गड़बड़ी को लेकर पहले भी कई दफे अधिकारियों से शिकायत कर सुधार की मांग की है। लेकिन विभाग के कर्मियों की लापरवाही की वजह से अभी तक उसमें सुधार नही हो सका है।

आखिरकार बिल में बार-बार हो रही गड़बड़ियों की शिकायत लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखने आए थे। लेकिन अधिकारियों के रवैये से ग्रामीणों की पीड़ा और बढ़ गई। माैके पर आए ग्रामीणों ने बताया कि बिल की गड़बड़ियों को विभाग ठीक नहीं कर रहा हे। कनेक्शन कटाने का भी चार्ज जमा कर देने के बाद भी कई लोगों को बिल आ रहा है। इसके अलावा भी बिल में कई प्रकार की मनमानी से गांव के लोग बेहद परेशान हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers of Chhariari came to the office and lodged a protest against the disturbances in the electricity bill


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/makhdumpur/news/villagers-of-chhariari-came-to-the-office-and-lodged-a-protest-against-the-disturbances-in-the-electricity-bill-127397523.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/orig_98_1591832591.jpg

0 Response to "बिजली बिल में गड़बड़ी को ले छरियारी के ग्रामीणों ने कार्यालय आकर दर्ज कराया विरोध"

Post a Comment