Popular Posts

युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को दो आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों पर में से एक पर एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास मामले के आरोप हैं जबकि दूसरे आरोपी पर एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। हालांकि युवती से यौन शोषण का मुख्य आरोपी फरार है लेकिन लेकिन पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों मामले महिला थाना भभुआ में दर्ज हैं। दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां एक गांव की युवती से दुष्कर्म के प्रयास मामले में उसी गांव निवासी आरोपी मजनू कुमार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है
चांद में एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में आरोपी का पिता गिरफ्तार: जबकि चांद इलाके की एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी मुख्य आरोपी नूर ए आलम के पिता यतीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि कुड्डी गांव निवासी मुख्य आरोपी नूर ए आलम चांद इलाके के ही एक गांव की युवती को काफी दिनों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते आ रहा है, जब युवती को लगा कि वह उसे झांसा दे रहा है तब पीड़िता शिकायत लेकर महिला थाना भभुआ पहुंची और, आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/accused-of-attempting-to-rape-a-girl-arrested-127407872.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/

0 Response to "युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार"

Post a Comment