Popular Posts

जलजमाव हाेने से पुलिस सहित आम लोगों को हो रही परेशानी

जलजमाव हाेने से पुलिस सहित आम लोगों को हो रही परेशानी

ब्रह्मपुर प्रखण्ड के दक्षिणी नैनीजोर पंचायत में स्थित नैनीजोर थाना के समीप कच्चे रास्ते मे जलजमाव के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश हो जाने पर बड़ी मशक्कत से पुलिसकर्मी को अपनी गाड़ियों को लेकर निकलने में परेशानी हो रही है।

बता दें कि नैनीजोर थाना से लगभग 25 से 30 मीटर की दूरी पर पक्की सड़क बनकर समाप्त हो गई महज 25 से 30 मीटर दूरी का फासला कच्ची सड़क में है जो बारिश में पानी लग जाने से काफी पानी जमा हो जाता है जिसके कारण नैनीजोर थाना के पुलिस को गश्ती करने के लिए जाने और आने के क्रम में कठिनाई का सामना करना पड़ा रहा है। नैनीजोर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिये।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Common people, including police, are facing problems due to water logging


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/common-people-including-police-are-facing-problems-due-to-water-logging-127397474.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/89_1591831685.jpg

0 Response to "जलजमाव हाेने से पुलिस सहित आम लोगों को हो रही परेशानी"

Post a Comment