Popular Posts

कोरोना के कारण एक तरफ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में आई गिरावट, तो दूसरी तरफ प्रदूषण से मुक्त हो गया पूरा वातावरण

कोरोना के कारण एक तरफ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में आई गिरावट, तो दूसरी तरफ प्रदूषण से मुक्त हो गया पूरा वातावरण

गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन शनिवार को किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा की महाविद्यालय द्वारा यह वेबिनार अपने आप में कोविड-19 के समय का यह एक सुखद आयोजन है। उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चुनौती एवं संभावनाओं पर अपनी बात रखते हुए कहा की कोविड-19 जहां एक तरफ हमारे देश की अर्थव्यवस्था को सघन रूप से प्रभावित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं इस कोरोना काल में काफी प्रभावित हुई।

कई करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की भी संभावना है बन रही है। वैसी स्थिति में लॉकडाउन में हमारे पास कुछ संभावनाएं भी निकल कर आई है। खास करके लॉकडाउन के दौरान नदियों के साफ होने, प्रदूषण का स्तर घटने जैसी सकारात्मक बातों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि केवल नदियों को साफ करने को लेकर भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे जैसी हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाएं संचालित की जा रही है । जब कि इस लॉकडाउन में नदियां स्वयं साफ हो गई। आयोजन समिति के समन्वयक व प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि संकट के समय में बेहतर रास्तों की तलाश करना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/on-one-hand-there-was-a-decline-in-education-health-employment-due-to-corona-on-the-other-side-the-whole-environment-was-free-from-pollution-127455060.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/28/

0 Response to "कोरोना के कारण एक तरफ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में आई गिरावट, तो दूसरी तरफ प्रदूषण से मुक्त हो गया पूरा वातावरण"

Post a Comment