Popular Posts

नाबालिग से छेड़छाड़ दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ दो आरोपी गिरफ्तार

खेत में मवेशी के लिए चारा लाने गई नाबालिग लड़की से पड़ोसी गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ किया। बताया जाता है कि पथरदेवा गांव की एक नाबालिग गुरुवार की संध्या को अपने खेत में मवेशी के लिए चारा लाने गई थी। तभी पड़ोसी गांव नगड़मोरा वार्ड संख्या 1 निवासी मो. वारिस पिता मो. हातिम, मो. नसरुद्दीन पिता मो. निजाम ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तथा ग्रामीणों ने दोनों आरोपी को पकड़ कर बथनाहा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पीड़ित के पिता ने बथनाहा ओपी में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। बथनाहा ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने कहा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bathanaha/news/two-accused-arrested-for-molesting-a-minor-127383448.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/

0 Response to "नाबालिग से छेड़छाड़ दो आरोपी गिरफ्तार"

Post a Comment