डीआरसीसी का काम हो रहा बाधित, डीएम से लगाई गुहार
08 June, 2020
Comment
लाॅकडाउन के बाद जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र शनिवार से काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन, कर्मियों के आपदा कार्य में प्रतिनियुक्त होने के कारण यहां काम बाधित हो रहा है। केंद्र खुलने के बाद काउंसिलिंग व कागजात सत्यापन के लिए बच्चे आ रहे हैं। लेकिन काउंटर पर कर्मियों के नहीं रहने से उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। कर्मियों को वापस करने के लिए जिला योजना पदाधिकारी ने डीएम को पत्र लिए गुहार लगाई है। संभावना है कि कुछ कर्मी एक-दो दिन में वापस हो जाएंगे। जिसके बाद वहां का काम सुचारू हो जाएगा। डीआरसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके यहां 33 कर्मी हैं। जिसमें से 30 कर्मियों की ड्यूटी गत 22 मार्च से कोरोना नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/drcc-work-being-interrupted-pleaded-with-dm-127388158.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/
0 Response to "डीआरसीसी का काम हो रहा बाधित, डीएम से लगाई गुहार"
Post a Comment