Popular Posts

कीचड़ और जलजमाव से ब्लॉक रोड के हालात बदतर, वर्षों इंतजार के बाद भी नहीं बनी सड़क

कीचड़ और जलजमाव से ब्लॉक रोड के हालात बदतर, वर्षों इंतजार के बाद भी नहीं बनी सड़क

नगर के ब्लॉक रोड में कीचड़ व जल जमाव से स्थिति और भी बत्तर हो गई है। पिछले कई वर्षों से इंतजार के बाद भी सड़क की मरम्मति नहीं हुई। जल जमाव एवं कीचड़ की वजह से स्थानीय लोगों में नगर प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ब्लॉक रोड निवासी अजय मिश्र, रविशंकर कुमार, अरविंद कुमार, धीरज मिश्र, मो. सोनू, मनोज यादव, संजय वर्मा, कामेश प्रसाद, मृत्युंजय द्विवेदी, जावेद आलम समेत कई लोगों ने कहा कि पिछले करीब 7-8 वर्षों से ब्लॉक रोड उपेक्षित है। इस पर न तो नगर प्रशासन का और न हीं स्थानीय जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट हो रहा है। जबकि यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इसी सड़क से होकर ब्लॉक, अंचल, अनुमंडल, व्यवहार न्यायालय आदि कार्यलयों के लिए जरूरतमंद प्रतिदिन आवाजाही करते हैं।

विवशता में उन्हें कीचड़ और गंदा पानी से होकर जाना पड़ता है। लेकिन इस सड़क का निर्माण अब तक नहीं हुआ। अगर यहीं हाल रहा तो इस सड़क के लिए एक बार फिर से चरणबद्ध आंदोलन होगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि जलजमाव का एक कारण यह भी है कि सड़क का मुख्य नाला जाम है। वहीं कई जगहों से इसे भरकर कब्जा भी कर लिया गया है। दूसरा कारण सड़क पर अनगिनत गढ्ढे बन गए हैं। जिससे सड़क पर लगा बारिश का पानी नाली के रास्ते नहीं निकल पाता है। जिससे यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रह जाता है। अभी यह हाल है तो आगे बरसात के दिनों में क्या होगा? इसका अंदाज बखूबी लगाया जा सकता है।

सिकटा में सड़क पर जलजमाव, आने-जाने में परेशानी

सिकटा | प्रखंड मुख्यालय को दस पंचायत से जोड़ने वाली रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार की गढ्ढे़नुमा सड़क पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन से सटे बरदही गांव चौक से अस्पताल, थाना, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिड़िल स्कूल व प्रखंड मुख्यालय समेत सिकटा बाजार को जाने यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत से गढ्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं लगातार हो रही बारिश से जलजमाव इस सड़क की पहचान बन गई है।

स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि यह समस्या बारिश होने के समय से ही नहीं, बल्कि वर्षों पूर्व से है। इस समस्या से निराकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारी तथा रेलवे अधिकारियों का ध्यान भी नहीं जाता है। इस सड़क किनारे बसे गृहस्वामियों समेत राहगीरों को आने- जाने में फिसल कर गंदे कीचड़ व पानी से सराबोर होना नियति बन गई है। सिकटा के बरदही गांव समेत सुर्यपुर, सिरिसिया, शिकारपुर, बेहरा, सरगटिया, जगन्नाथपुर, पुरैना आदि पंचायत वासियों को एकमात्र इसी रास्ते पीएचसी, थाना, प्रखंड व अंचल कार्यालय तथा सिकटा बाजार जाना पड़ता है।

वहीं इसी रास्ते उत्क्रमित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिडिल स्कूल में छात्र व छात्राओं को पढ़ने जाना पड़ता है। ग्रामीण जावेद अख्तर उर्फ पप्पू, नसीम अहमद, रामभाद्वाज सिंह, रंजन अग्रवाल, अहमद सिकंदर, लालबाबू पासवान आदि ने बताया कि सर्दी, गर्मी व अन्य महिनों में इस सड़क पर कीचड़ व जलजमाव पहचान बन कर रह गई है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेल ने बताया कि थाना चौक से रेलवे स्टेशन के दक्षिण बरदही चौक तक तत्कालीन सांसद दिवंगत बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधि से 2012-13 में पीसीसी सड़क निर्माण कराया गया था। वर्षों बाद से सड़क क्षतिग्रस्त हो गया। सिकटा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि यह सड़क रेल विभाग के अधीन नहीं है। इसके मरम्मत या फिर पुर्ननिर्माण सामान्य विभाग से ही कराया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mud and water logging worsened the condition of the block road, the road did not remain even after years of waiting


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/mud-and-water-logging-worsened-the-condition-of-the-block-road-the-road-did-not-remain-even-after-years-of-waiting-127463097.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/30/30bettiah-01_1593532901.jpg

0 Response to "कीचड़ और जलजमाव से ब्लॉक रोड के हालात बदतर, वर्षों इंतजार के बाद भी नहीं बनी सड़क"

Post a Comment