Popular Posts

अधिक राशि व कम अनाज देने का विरोध, कार्रवाई की मांग

अधिक राशि व कम अनाज देने का विरोध, कार्रवाई की मांग

फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सरकारी दर से अधिक मूल्य लेकर कम अनाज दे रहे हैं। जब इसकी सूचना सोमवार को अभाविप के जिला संयोजक दीपक कुमार मंडल को मिली तो उन्होंने बारी-बारी से सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के पास गए। इस दौरान उन्होंने पाया कि सरकारी मूल्य से अधिक राशि ली जा रही है। जब इस संबंध में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार गोपाल झा से उन्होंने अधिक मूल्य लेने की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हम लोग सभी लाभुकों से एक-दो रुपए बढ़ाकर खुशी से ले रहे हैं। दूसरा जनवितरण प्रणाली के दुकानदार महानंद झा के पास गए तो बताया कि हम लोग वजन कम नहीं दे रहे हैं और 16 रुपए प्रति यूनिट की दर से ले रहे हैं। मौके पर उपस्थित लाभुक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि हमसे 5 रुपये प्रति यूनिट ज्यादा राशि ली। नागो ऋषि देव ने बताया कि कि हमें 40 किलो अनाज जविप्र से मिला। घर लाने के बाद उसका वजन किया तो मात्र 36 किलो अनाज हुआ। इतना ही नहीं एक किलो दाल के जगह मात्र 700 ग्राम ही दिया गया। इसको लेकर कार्रवाई की मांग की गी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/opposition-of-giving-more-money-and-less-grain-demand-for-action-127365566.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/02/

0 Response to "अधिक राशि व कम अनाज देने का विरोध, कार्रवाई की मांग"

Post a Comment