Popular Posts

शहर के वैसे इलाकों में भी, जहां निगम ने लगवाया था सबमरसेबल

शहर के वैसे इलाकों में भी, जहां निगम ने लगवाया था सबमरसेबल

शहर के वार्ड 18 में चांदकोठी, इमामगंज, एमएसकेबी के पीछे स्लम बस्ती के लोग 3 दिनाें से पानी के लिए परेशान हैं। सबमरसेबल पंप जलने से पूरे इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बार-बार शिकायत पर भी रविवार की शाम तक नगर निगम की ओर से टैंकर से पानी की सप्लाई नहीं करने से लोगों में आक्रोश का माहौल बना रहा। वार्ड पार्षद संजू देवी का कहना है रविवार की सुबह से पाइप खींचने का प्रयास किया जा रहा है। प्लास्टिक पाइप इस्तेमाल करने से पाइप नहीं खींची जा सकी।

मानक के अनुसार सबमरसेबल का काम नहीं किया गया। इस वजह से आज परेशानी हो रही है। नगर निगम के उप नगर आयुक्त को बार-बार फाेन कर टैंकर से पानी भेजने का अनुरोध किया जा रहा है। बावजूद पानी की सप्लाई नहीं की गई है। स्लम बस्ती में सबके पास मोटर भी नहीं है, जो पानी पी सकें। भीषण गर्मी में पानी की जबरदस्त किल्लत है। स्लम बस्ती के लोगों में नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश है। इसकी शिकायत साेमवार काे नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों से की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/even-in-the-areas-of-the-city-where-the-corporation-had-installed-submersible-127410906.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/15/

0 Response to "शहर के वैसे इलाकों में भी, जहां निगम ने लगवाया था सबमरसेबल"

Post a Comment