दूरदर्शन पटना देश का पहला ग्रीन केंद्र, पांच इलेक्ट्रिक कारों का परिचालन हुआ शुरू
पटना दूरदर्शन केंद्र देश का पहला ऐसा दूरदर्शन केंद्र बना, जहां इलेक्ट्रिक कारों का परिचालन शुरू किया गया। मंगलवार को पटना केंद्र के उप महानिदेशक सह केंद्राध्यक्ष राजीव सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर पांच इलेक्ट्रिक कारों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले फरवरी में ईईएसएल और पटना दूरदर्शन केंद्र के बीच यह एग्रीमेंट किया गया था। ईईएसएल कंपनी की ओर से पटना केंद्र को सबसिडाइज्ड रेंट पर टाटा टाइगोर का पांच कार प्रोवाइड किया गया है।
साथ ही ईईएसएल की ओर से पटना केंद्र में फ्री ऑफ कॉस्ट फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इससे गाड़ी की बैटरी 45 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएगी। घर में लगा रहने वाला एसी चार्जिंग प्वाइंट से इसकी बैटरी चार से पांच घंटे में चार्ज होगी। सिन्हा कहते हैं, इलेक्ट्रिक व्हीकल आ जाने से अब पटना केंद्र में गाड़ियों पर खर्च होने वाले पैसों में एक चौथाई की कमी आएगी।
एक किलोमीटर पर सिर्फ 40 पैसा खर्च बैठेगा: इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में एक किलोमीटर पर सिर्फ 40 पैसा खर्च बैठेगा। ऐसे में तेल की भी बचत होगी। इससे पहले पटना दूरदर्शन केंद्र में पांच डीजल गाड़ियां रेंट पर चलती थीं। इलेक्ट्रिक कार से अब पटना और आसपास के क्षेत्रों में कवरेज के लिए जाने में आसानी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/doordarshan-patna-countrys-first-green-hub-five-electric-cars-started-operating-127441558.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/24/268230620img-20200623-wa0032_1592953944.jpg
0 Response to "दूरदर्शन पटना देश का पहला ग्रीन केंद्र, पांच इलेक्ट्रिक कारों का परिचालन हुआ शुरू"
Post a Comment