Popular Posts

चुनाव समय पर होगा, पर सभा कैसे होगी, पता नहीं, बोले- पति-पत्नी के राज में अपराध और अपहरण उद्योग था बिहार की पहचान

चुनाव समय पर होगा, पर सभा कैसे होगी, पता नहीं, बोले- पति-पत्नी के राज में अपराध और अपहरण उद्योग था बिहार की पहचान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के चुनावी अभियान के दौरान अपने हमलावर तेवर को कायम रखते हुए मंगलवार को राजद पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सम्मेलन में कहा कि पति-पत्नी के राज में अपहरण उद्योग ही देश में बिहार की पहचान था। उस दौर में सरकार अपराधियों को बचाने में लगी रहती थी। सत्ता को मेवा का माध्यम मानने वालों ने कभी भी जनता की चिंता नहीं की। कोर्ट ने राजद के शासन को जंगलराज कहा। मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, छपरा और वैशाली के कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

जुलाई में मुख्यमंत्री फेसबुक लाइव के जरिए राज्य के लोगों से बात करेंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने जबसे हमें सेवा करने का मौका दिया है, हमने राज्य में विकास, प्रेम, भाईचारा और भरोसा का माहौल कायम किया। अब यही माहौल हमेशा कायम रहेगा। वरना हम से पहले बिहार पर ‘राज’ करने वालों ने तो ‘भय का वातावरण’ बना रखा था। पति-पत्नी की पार्टी और सरकार ने 15 साल तक बिहार के लोगों को घोर कष्ट में रखा था।

मास्क नहीं तो कोई बात नहीं, ऐसे गमछा तो लगा सकते हैं

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी कब तक रहेगा कहना कठिन है। अनलॉक-1 में आने-जाने की छूट मिल गई है। अब और सतर्क रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने खुद अपने चेहरे पर गमछा लपेट कर दिखाते हुए कहा कि आप लोग भी इसी तरह हमेशा गमछा या मास्क का इस्तेमाल करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ख्यमंत्री ने खुद अपने चेहरे पर गमछा लपेट कर दिखाते हुए कहा कि आप लोग भी इसी तरह हमेशा गमछा या मास्क का इस्तेमाल करें।  


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/election-will-be-on-time-but-how-the-meeting-will-be-do-not-know-said-crime-and-kidnapping-industry-was-the-identity-of-bihar-under-husband-wife-rule-127394099.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/100_1591745124.jpg

0 Response to "चुनाव समय पर होगा, पर सभा कैसे होगी, पता नहीं, बोले- पति-पत्नी के राज में अपराध और अपहरण उद्योग था बिहार की पहचान"

Post a Comment