कोरोना के 7 नए मामले मिले, विदेश से आए 3 ट्रूनैट जांच में संक्रमित पाए गए
गया में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये कहां-कहां के हैं, फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। इसमें से तीन ट्रूनैट मशीन की जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये तीनों विदेश से आए थे। दो गोपालगंज और एक मुजफ्फरपुर का निवासी बताया गया है। इधर, बोधगया में पहले से भर्ती पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट दूसरी दफा भी पॉजिटीव आई है। एक कोरोना पॉजिटिव कोंच के क्वारेंटाइन सेंटर का बताया जाता है। वहीं दो गुरारू के बताए जा रहे। जानकारी के मुताबिक कोंच प्रखंड की एक 26 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 28 मई को वह सूरत से गया आई थी, जिसके बाद इसे कोंच बीआरसी में क्वारेंटाइन किया गया था।
मां-बेटी मिली कोरोना पॉजिटिव
गुरारू प्रखंड में दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों मां-बेटी बताए गए हैं। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। ये सर्वोदय विद्या मंदिर प्लस टू स्कूल में क्वारेंटाइन थे। स्वास्थ्य प्रबंधक रंजन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 40 संदिग्धों में से 39 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें दो को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक की रिपोर्ट आनी बाकी है। पॉजिटिव आने वाली मां-बेटी को शनिवार की रात में ही बोधगया के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। इसके पहले इस क्वारेंटाइन सेंटर से 30 मई को 32 वर्षीय महिला में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद 2 जून को पॉजिटीव महिला के वार्ड में सभी लोगों का सैंपल लिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/7-new-corona-cases-found-3-traunates-from-abroad-were-found-infected-during-investigation-127383515.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/
0 Response to "कोरोना के 7 नए मामले मिले, विदेश से आए 3 ट्रूनैट जांच में संक्रमित पाए गए"
Post a Comment