Popular Posts

जगदानंद का नीतीश पर आरोप-धन दौलत से 5 एमएलसी तोड़े, युद्ध में करारा जवाब मिलेगा

जगदानंद का नीतीश पर आरोप-धन दौलत से 5 एमएलसी तोड़े, युद्ध में करारा जवाब मिलेगा

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पांच एमएलसी के राजद छोड़ जदयू में शामिल होने पर जगदानंद ने कहा कि धन-दौलत की बदौलत पांच विधान पार्षदों को तोड़ लिया गया। युद्ध शुरू हो गया है और नीतीश को करारा जवाब मिलेगा। जदयू बटोरे हुए लोगों की पार्टी है। पांच एमएलसी का पाला बदलना राजद के लिए नहीं राजनीति के लिए बड़ा झटका है। नीतीश कुमार ने तो पहले ही जनादेश का अपमान पर सरकार बदल दिया था।

जगदानंद सिंह ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से साफ हो गया है कि जदयू के पास कोई नेता नहीं है। हमारे स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर जा रहे हैं। न तो उनके पास स्कूल है और न सीखने-सिखाने की जगह। अब साढ़े बारह करोड़ जनता के बीच युद्ध होना है। ये जुए का खेल नहीं है। जनता नीतीश को दंड देने के लिए तलाश रही है। बस चार महीने का मामला है। नीतीश को हटाने के लिए लोग तैयार बैठे हैं। पांचों एमएलसी के जाने से हमें कोई परेशानी नहीं है। रघुवंश प्रसाद के इस्तीफे पर जगदानंद ने कहा कि हमलोग मिलकर उन्हें मना लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजद के पांच विधान पार्षदों के जदयू में शामिल होने के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/rjd-state-president-jagadanand-singh-on-bihar-cm-nitish-kumar-after-5-mlc-from-lalu-yadav-rjd-joins-janata-dal-united-jdu-party-127438977.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/24/jagdanand-singh_1592910371.jpg

0 Response to "जगदानंद का नीतीश पर आरोप-धन दौलत से 5 एमएलसी तोड़े, युद्ध में करारा जवाब मिलेगा"

Post a Comment