Popular Posts

शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

रजौन पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब एक बाइक, एक स्कूटी और चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को राजावर मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी पर गोड्डा के अरुण यादव को 37 पीस बीयर(500 एम एल) और बाइक से लोहरिया गोपालपुर गांव के शिवनंदन यादव, डुब्बा यादव को 36 बोतल रॉयल चैलेंज के साथ मौके पर गिरफ्तार किया। वहीं, शुक्रवार बीती देर रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर गांव के ताले मंडल को उनके घर से 17 बोतल विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त स्कूटी एवं बाइक के पीछे पुलिस का लोगो लगा कर शराब कारोबारी अपने कारोबार को अंजाम दे रहे थे, जिसे रजौन पुलिस ने नाकाम साबित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस गिरफ्त में कारोबारी और जब्त शराब।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/4-smugglers-arrested-with-alcohol-127407888.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/app1592062392img-20200613-wa0194_1592090872.jpg

0 Response to "शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार"

Post a Comment