बरियारपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति ने ससुराल में जहर खाकर की खुदकुशी
21 June, 2020
Comment
बरियारपुर सरस्वती नगर निवासी 40 वर्षीय कपिलदेव मंडल ने शिवकुंड स्थित ससुराल में जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जहर खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कपिलदेव मंडल बरियारपुर में अपना घर बनाकर रहा था। जिस कारण उसकी पत्नी शीतल देवी अपने चार बच्चों के साथ दो माह से शिवकुंड स्थित मायके में रह रही थी। रविवार सुबह कपिलदेव ने अपने ससुराल में जहर खा लिया। मृतक के ससुर अनिक महतो ने बताया कि पत्नी-पति में विवाद नहीं था। दामाद का सौतेली मां से विवाद होता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/40-year-old-man-from-bariarpur-commits-suicide-by-consuming-poison-in-his-in-laws-127434627.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/
0 Response to "बरियारपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति ने ससुराल में जहर खाकर की खुदकुशी"
Post a Comment