Popular Posts

आज जिले में बने 37 प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर होंगे खाली

आज जिले में बने 37 प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर होंगे खाली

जिले के प्रखंडाें में बने 37 प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटराें में रह रहे 21 हजार से प्रवासियाें ने 14 दिनाें का क्वारेंटाइन पूरा कर लिया है। क्वारेंटाइन सेंटर साेमवार शाम खाली हाे जाएगा। सब घर चले जाएंगे। अब केवल 285 लाेग ही क्वारेंटाइन सेंटर में बचे हैं। घर लौटने वालों को 7 दिनों तक हाेम क्वारेंटाइन में रहना होगा। प्रशासन उन पर नजर रखेगा। अगर वे काेराेना से संक्रमित हुए तो उनसे संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। हालांकि एडीएम राजेश झा राजा ने बताया, हर स्तर पर प्रयास चल रहा है। पल्स पाेलियाे की तर्ज पर स्क्रीनिंग हो रही है। इसके साथ ही लाेग अब खुद भी जांच के लिए सैंपलिंग कराने आगे आरहे हैं। बता दें कि मई के अंतिम सप्ताह से जिले में बाहर फंसे प्रवासी के लाैटने का सिलसिला शुरू हुआऔर इसके साथ ही मरीज बढ़ने लगे। करीब 21 हजार लाेग बाहर से आए। उनकी स्क्रीनिंग सह निबंधन को प्रखंडाें में केंद्र खुले। हर प्रखंड व पंचायत के बाद गांव स्तर पर भी क्वारेंटाइन सेंटर खाेले गए। फिर 15 जून तक सभी सेंटराें काे बंद करने का निर्णय लिया गया औरअब सेंटर खाली हाे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/today-37-block-quarantine-centers-to-be-built-in-the-district-will-be-vacant-127410945.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/15/

0 Response to "आज जिले में बने 37 प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर होंगे खाली"

Post a Comment