Popular Posts

आरा-पटना एनएच-30 पर दिनभर लगा रहा जाम

आरा-पटना एनएच-30 पर दिनभर लगा रहा जाम

वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने व जल्दी निकलने की होड़ में कोईलवर पुल, सकड्डी, गीधा में रुक रुक के पूरे दिन जाम लगता रहा। आरा-पटना एनएच-30 पर पूरे दिन जाम का आलम रहा। जिससे सैकड़ो वाहन फंसे रहे। दो कदम सरकने के लिए भी घंटाें चिलचिलाती धूप में घंटाें इंतजार करना पड़ा। जाम के दौरान कई आवश्यक सेवा वाले वाहन भी घंटाें फंसी रही। चिलचिलाती धूप में बाइक सवार राहगीर घंटाें जाम में छटपटाते रहे, तो वहीं छोटी गाड़ियां भी जाम की वजह से टस से मस नही हो पा रही थी। इस दौरान भोजपुर जिलाधिकारी की वाहन गीधा में जाम में फंस गई। लेकिन पुलिस व स्कॉट के जवानों ने डीएम के लिए रास्ता खाली करा उन्हें निकाल दिया।
जबकि अन्य छोटी, बड़ी वाहन फंसी रही। जिस कारण कई वाहन चालक धरहरा से जमीरा-चांदी-कोइलवर के रास्ते आगे गयी। वहीं आरा-पटना एनएच-30 पर जाम को लेकर कोईलवर पुल से आरा जाने वाली छोटी वाहनों को धन्डीहा के रास्ते आरा की ओर भेजा गया। एनएच-30 पर पांच घण्टे तक जाम के कारण यात्रियों का बुरा हाल रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोईलवर में जाम में फंसे वाहन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/day-long-jam-on-ara-patna-nh-30-127404400.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/orig_apparrah1591972507img20200601133418_1592004319.jpg

0 Response to "आरा-पटना एनएच-30 पर दिनभर लगा रहा जाम"

Post a Comment